अमित राय/डायमंड हार्बर।“हमारा एक ही धर्म है — मानवधर्म।” इसी भाव के साथ डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘सेवाश्रय’ स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि जाति, धर्म, वर्ग और दलगत भेदभाव से ऊपर उठकर आम जनता की सेवा ही जीवन और राजनीति का मूल उद्देश्य है।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान शिविर में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और यह भरोसा दिलाया गया कि अपनी पूरी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि जनसेवा ही उनके राजनीतिक जीवन की पहचान रही है और आगे भी यही प्राथमिकता रहेगी।
डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू की गई ‘सेवाश्रय’ योजना आज केवल एक स्थानीय पहल नहीं रह गई है, बल्कि यह देशभर में एक मिसाल बन चुकी है। यह कार्यक्रम आम लोगों के स्वास्थ्य, सेवा और सम्मान से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर डायमंड हार्बर के लोगों द्वारा मिले असीम स्नेह, उत्साह और प्रेरणा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई। कहा गया कि जनता का यह प्रेम और विश्वास जीवनभर के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























