#WEF2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंटर-मिनिस्टीरियल डायलॉग को किया संबोधित
Kaushlendra Pandey/दावोस।दिल्ली / झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने #WEF2026 के दौरान आयोजित इंटर-मिनिस्टीरियल डायलॉग को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ स्लोवाकिया के पूर्व वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री वाजिल हुडाक सहित कई वैश्विक नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा कि यह संवाद अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहा। बैठक में वैश्विक सहयोग को मजबूत करने और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के रास्तों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई, जो वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में बेहद प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सतत विकास, समावेशी वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे वैश्विक मंच राज्यों को अपने दृष्टिकोण, नीतियों और संभावनाओं को दुनिया के सामने रखने का अवसर देते हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस तरह के संवाद निवेश, नवाचार और विकास के नए अवसर खोलेंगे और झारखंड को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएंगे।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी