Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग द्वारा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 मनाया गया इस वर्ष का विषय रहा माय इंडिया माय वोट सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी जो भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की केंद्रीय भूमिका को दर्शाता है
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति महोदया ने प्रतीकात्मक रूप से पांच नव नामांकित युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रदान किया यह कदम विशेष रूप से युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश देता है
इस अवसर पर श्रेष्ठ निर्वाचन पद्धति पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिसमें बिहार ने कई श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के लिए बिहार केरल और तमिलनाडु को सम्मान मिला चुनाव प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स श्रेणी में ओडिशा मेघालय और बिहार को पुरस्कार दिया गया
नवाचारी मतदाता जागरूकता के लिए बिहार गुजरात और केरल को सम्मानित किया गया वहीं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिजोरम और बिहार को पुरस्कार मिला प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण श्रेणी में बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड को सम्मान प्रदान किया गया इसके साथ ही बिहार और दिल्ली को विशेष श्रेणियों में भी पुरस्कार मिले
मीडिया पुरस्कारों की श्रेणी में दैनिक जागरण एनएसडी आकाशवाणी न्यूज 18 बिहार झारखंड और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार कार्यालय को सम्मानित किया गया
निर्वाचन आयोग ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं और इसमें जागरूक मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है
रिपोर्ट कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























