प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के तहत भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत देशभर से चयनित 100 से अधिक इंटर्न्स के लिए तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में आईबीएम इन्फोसिस एमआरएफ आईडीएफसी बैंक और विप्रो जैसी शीर्ष कंपनियों में कार्यरत इंटर्न्स ने भाग लिया इंटर्न्स को राजधानी के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया जिसमें प्रधानमंत्री संग्रहालय और राजघाट शामिल रहे
इंटर्न्स 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे जिससे उन्हें राष्ट्रीय पर्व को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा
कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के इंटर्न्स ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा से संवाद किया इस दौरान इंटर्न्स ने अपने सीखने के अनुभव भविष्य की आकांक्षाएं और योजना से जुड़े सुझाव साझा किए
मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने इंटर्न्स से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को उद्योग से जोड़ने और व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे देश के युवा आत्मनिर्भर और कुशल बनेंगे
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करना है
रिपोर्ट कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























