डॉ. मांडविया का बयान- देश का युवा अगर संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है
सौरभ निगम /नई दिल्ली।#MYBharat–NSS #RepublicDay Contingent 2026 के सदस्यों ने केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप देश में राजनीति नहीं, उद्देश्य से प्रेरित एक लाख युवा नेतृत्व तैयार किया जा रहा है, जो भारत के भविष्य को दिशा देंगे।
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से “Nation First” यानी राष्ट्र-प्रथम सोच विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि My Bharat प्लेटफॉर्म युवाओं की ऊर्जा, आकांक्षाओं और भागीदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को सामाजिक सेवा, नवाचार और नागरिक दायित्वों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान कर रहा है।
डॉ. मांडविया ने कहा कि देश का युवा अगर संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी