Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडिया एनर्जी वीक 2026 के उद्घाटन अवसर पर देश और दुनिया को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज न केवल अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की ऊर्जा नीति का मूल मंत्र—उपलब्धता, सुलभता, वहनशीलता और स्थिरता है। बीते वर्षों में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, इथेनॉल ब्लेंडिंग, सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।
उन्होंने कहा कि India Energy Week जैसे मंच वैश्विक निवेश, नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत आज ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए विश्व का सबसे आकर्षक गंतव्य बन रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि India Energy Week 2026 देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निर्णायक सिद्ध होगा और “विकसित भारत” के संकल्प को सशक्त करेगा।
📽️ WATCH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#IndiaEnergyWeek2026 #IEW2026
#PMModi #EnergySecurity #GreenEnergy





























