Kaushlendra Pandey /patna /राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी घाट पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद सह जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, मंत्री श्री राम कृपाल यादव सहित कई अन्य गणमान्य नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और विचार आज भी देश को एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
#MahatmaGandhi
#Bihar #NitishKumar #JDU



























