Kaushlendra Pandey /पटना। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar खाजपुरा स्थित शिव मंदिर के समीप आयोजित शिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव, मां पार्वती एवं नंदी जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह), जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Kumar Jha, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल Ganga Prasad, विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा विधायक संजीव चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, संयम और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
#Bihar #NitishKumar #JanataDalUnited #JDU #Patna #Mahashivratri



























