Maha Shivaratri पर पटना सिटी में कड़ी सुरक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण
Kaushlendra Pandey /पटना, 15 फरवरी 2026। Patna सिटी क्षेत्र में निकाले जा रहे महाशिवरात्रि जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने स्वयं जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी, वाहन जांच एवं संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
#BiharPolice #PatnaPolice #Mahashivratri #LawAndOrder #PublicSafety #SafePatna