Kaushlendra Pandey /पटना। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने शहरभर में सख़्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 की संध्या में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में पटना सिटी क्षेत्रांतर्गत निकाले जा रहे महाशिवरात्रि जुलूस का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तैनात बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा।
पटना पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि पर्व के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर तुरंत संपर्क करें। पुलिस ने दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पर्व के दौरान लगातार निगरानी जारी रहेगी।
आपकी सुरक्षा — हमारी प्राथमिकता। पटना पुलिस सदैव आपकी सेवा में।




























