Kaushlendra Pandey /पटना 17 फरवरी, 2026/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 38वाँ पुण्यतिथि पटना के बापू सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री इसराईल मंसूरी ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपस्थित नेताओं के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि माल्यार्पण के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का स्वागत बुके और शाॅल देकर किया। इन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी जी ने कर्पूरी जी के संकल्पों को मजबूत बनाने और उनके विचारों पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं से नारा लगवाकर संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कर्पूरी जी के अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाना है। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के विचारों को मजबूती प्रदान करने के साथ उनके द्वारा बताये गये मार्गों को पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता लालू जी के सोंच के साथ हर गरीब-गुरबा के मान-सम्मान और उनके अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है। क्योंकि आज गरीबों के अधिकार को छीना जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है और उन्हें बेघर कर उजाड़ा जा रहा है। अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाना है। इन्होंने कहा कि हमने तो कर्पूरी जी को नहीं देखा लेकिन हमारे पिता जी और मां उनके साथ बिताये गये क्षणों को जो हमें बताया है उससे हमारा संकल्प मजबूत हुआ है। हमारी मां ने बताया है कि जबभी कर्पूरी जी हमारे घर आते थे तो हमलोग उनका आदर और सम्मान के साथ उनकी बातों को सुनते थे। वो हमेशा गरीबों की बात किया करते थे। हमारी मां स्वयं अपनी हाथों से बनाये भोजन उनको कराती थी। कर्पूरी जी ने अन्तिम सांस हमारे पिता जी के गोद में ली थी। हमलोगों का हमेशा ये सोंच रहा है कि समाज के बेहतर निर्माण के लिए कर्पूरी जी के विचारों को हर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है और लालू जी ने समाज में मजबूती प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय के साथ गरीब-गुरबों के लिए जो काम किया है उसी को हम भी आगे बढ़ा रहे हैं। कर्पूरी जी ने नफरत के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को एक होकर संघर्ष और आन्दोलन की जो बातें कही थी उसे आगे बढ़ाने की हम सभी को आवश्यकता है क्योंकि बिहार और केन्द्र की सत्ता में नफरत फैलाने वाले लोग किस तरह का माहौल खड़ा कर रहे हैं, ये दिख रहा है। जिस तरह से लालू जी को साजिश के तहत जेल भेजा गया ये सभी को पता है। लेकिन लालू प्रसाद जी ने कर्पूरी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कभी भी वैसी शक्तियों के सामने नहीं झूके जो देश के धर्मनिरपेक्षता के ताना-बाना को कमजोर करना चाहते थे, तेजस्वी भी उन शक्तियों के सामने कभी नहीं झूकेगा जो नफरत का माहौल खड़ा कर देश के संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं।
इन्होंने कहा कि बिहार में आज जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही है। बिहार में भ्रष्टाचारी सरकार चला रहे हैं। सौ दिन पूरा होने में चार दिन अभी बाकी है। सरकार ने कितना काम किया है, इसको हम देखने का काम करेंगे, उसके बाद हम आपलोगों के बीच सारी बातों को बतायेंगे। हमारा समय कमजोर है लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। हमलोगों का भी दौर आयेगा और एक-एक लोगों का हिसाब लेंगे और ऐसे लोगों को अच्छे से करारा जवाब मिलेगा। जिस तरह से आज दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं बढ़ गई है। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में कैसी सरकार चल रही है लेकिन कोई भी इस सरकार के कुकृत्य को जंगलराज नहीं बताता है। जबकि आज की स्थिति महाजंगल राज की है। राष्ट्रीय जनता दल ऐसी पार्टी है जिसपर लोगों का विश्वास है। हमें मिलकर काम करना है, ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है। इस तरह की तानाशाही वाली सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। हमारे गठबंधन को एक करोड़ नब्बे लाख वोट मिला। बिहार में सरकार ने चुनाव से पहले हजारों करोड़ रूपया बांट दिया। उनके अधिकारी, पदाधिकारी, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग, छल और कपट करके कैसे सत्ता प्राप्त किया, इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। बिहार में चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता है। कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले किस तरह से परेशान किया गया और डराने के लिए कार्य किये गये, ये सभी लोगों ने देखा है। जितना महंगा चुनाव बना दिया गया है, उससे गरीबों का चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया है। लोकतंत्र को नोटतंत्र में बदल दिया गया है लेकिन कर्पूरी जी और लालू जी के सोेच के अनुसार हम गरीबों को चुनाव भी लड़वाते हैं और उनको हक और अधिकार दिलाने की लड़ाई भी लड़ते हैं। मोदी जी जिस तरह का कार्य कर रहे हैं उससे मुकाबले के लिए हमें डाॅ0 राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, शहीद जगदेव प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों के साथ लालू जी के सोच और कार्य को मजबूत बनाने के लिए आपलोगों के सहयोग से संगठन को धारदार बनायेंगे और पार्टी को संघर्ष और आन्दोलन के माध्यम से आपलोगों के सहयोग से बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत बनायेंगे। इन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं-नेताओं से कर्पूरी जी के विचारों के साथ आगे बढ़ने और उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में लालू जी के सोंच के साथ खड़े होने की अपील की और सभी से हाथ उठवाकर संकल्प लिया कि कर्पूरी जी के विचारों और अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करेंगे। कर्पूरी ठाकुर अमर रहें, कर्पूरी ठाकुर अमर रहें का नारा लगवाकर सभी से कर्पूरी जी के विचारों के अनुसार चलने की अपील की और संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डाॅ0 रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चैधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 श्रीमती कांति सिंह, श्री जयप्रकाश नारायण यादव, श्री अली अशरफ फातिमी, राजद सांसद श्री अभय कुमार कुशवाहा, श्री सुरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री बीनू यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाॅ0 सुनील कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्री महबूब अली कैसर, पूर्व मंत्री श्री शिवचन्द्र राम, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री आलोक कुमार मेहता, श्री कुमार सर्वजीत, श्री कार्तिकेय सिंह, प्रो0 चन्द्रशेखर, श्री ललित कुमार यादव, श्रीमती बीमा भारती, डाॅ0 शमीम अहमद, श्री समीर कुमार महासेठ, श्रीमती अनीता देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, श्री सुरेश पासवान, विधायक श्री भाई वीरेन्द्र, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, मो0 कारी सोहैब, श्रीमती अनीता देवी, मो0 आसिफ, श्री राहुल शर्मा, श्री बोगो सिंह, श्री विनोद जायसवाल, श्री रिंकू यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती सारिका पासवान, श्रीमती मधु मंजरी, श्री चितरंजन गगन, श्री मृत्युंजय तिवारी, श्री अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, राजद नेता ऋषि यादव, श्री मुकेश रौशन, श्री विश्वनाथ यादव, डाॅ0 अनवर आलम, श्री ब्रजकिशोर बिन्द, श्री अरविन्द कुमार सहनी, श्री कुमर राय, श्री राजेश यादव, श्रीमती अनीता भारती, श्री भाई अरूण कुमार, श्री बल्ली यादव, श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री मदन शर्मा, मो0 फैयाज आलम कमाल, श्री हरेन्द्र कुमार कुशवाहा, श्री प्रमोद कुमार राम, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, श्री निर्भय अम्बेदकर, श्री नंदू यादव, इंजीनियर अशोक यादव, श्री देवकिशुन ठाकुर,श्री खुर्शीद आलम सिद्दिकी, डाॅ0 पी0 के0 चौधरी, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी,विजय कुमार यादव, श्री अभिषेक सिंह, श्री जेम्स कुमार यादव, श्री सरदार रंजीत सिंह, श्री उपेन्द्र चन्द्रवंशी, श्री विमल राय, श्री गणेश कुमार यादव, मो0 बेलाल खान, श्री शिवेन्द्र कुमार तांती, श्री मनोज यादव, श्री बिंदन यादव, श्री दीनानाथ सिंह यादव, मो0 महताब आलम, मो0 अफरोज आलम, श्री बच्चा सिंह, श्री संजय यादव सहित हजारों-हजार की संख्या में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने हाथ उठाकर कर्पूरी जी के विचारों के साथ चलने का संकल्प लिया।
(एजाज अहमद)प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।




























