Kaushlendra Pandey /28 फरवरी 2026, पटना। जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा 8 मार्च को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को जनता दल (यूू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन को भव्य बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफल आयोजना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जो कार्य किए हैं, उनकी मिसाल दुनिया भर में दी जाती है। इसलिए महिला प्रकोष्ठ की सभी साथियों से आह्वान है कि 8 मार्च को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम को जोर-शोर से सफल बनाने में जुटें तथा इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में पिछले 21 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर डाॉ. भारती मेहता, डाॉ. रंजू गीता, श्रीमती श्वेता विश्वास, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा एवं श्रीमती यास्मिन खान सहित महिला प्रकोष्ठ की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं।




























