Kaushlendra Pandey /पटना। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है और यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा आपसी सौहार्द को और मजबूत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समाज में एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है तथा हमें मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है।




























