सौरभ निगम /नई दिल्ली। चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा मतदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में Election Commission of India (ECI) ने अपनी “30 Initiatives” श्रृंखला के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
ECI ने Voter Information Slip (VIS) को नए रूप में डिज़ाइन किया है, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके। नए प्रारूप में सीरियल नंबर और पार्ट नंबर को बड़े और बोल्ड फॉन्ट में प्रमुखता से दर्शाया गया है। इससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र की पहचान करने में सुविधा होगी, वहीं मतदान अधिकारियों को भी निर्वाचन सूची (Electoral Roll) में मतदाता का नाम शीघ्रता से ढूंढने में मदद मिलेगी।
चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि मतदान प्रक्रिया को सरल, सुगम और अधिक पारदर्शी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी कर सकें।
ECI की यह पहल मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
#ECI #ECIInitiatives #VoterInformationSlip #ElectionReforms




























