Kaushlendra Pandey /राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल पटना मे आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को स्पेसल ओ.पी.डी यूनिट का उद्घाटन, अस्पताल के अधीक्षक प्राo डॉ० मो० शाहनवाज़ अख्तर के द्वारा किया गया।
डॉ० शाहनवाज ने बताया के भारत सरकार के मापदंड के अनुसार युनानी विधि से खास प्रकार के रोगियों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए आज से छः प्रकार के स्पेशल ओपीडी की शुरुआत को गई है, NCD, Geriatric Care, हृदय और गुप्त रोग के रोगियों के लिए अब विशेष ओपीडी में बेहतर सेवा दी जा सकेगी । आज से ओपीडी नंबर 29 में सप्ताह के छः दिन अलग अलग छः प्रकार की विशेष ओपीडी का लाभ रोगी ले सकते हैं !
इस मौके पर डॉक्टर मो० नजीबुर रहमान (HoD – Medicine विभाग) ने कहा के बहुत दिनों से हृदय एवं फेफड़ा के रोगियों के लिए अलग से विशेष सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी, आज से ये सभी के लिए उपलब्ध रहेगा और हम बेहतर सेवा देने में एक कदम और आगे बढ़े हैं । कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० मो० तनवीर आलम ने कहा के दुनिया में सबसे ज़्यादा NCD के रोगी (लगभग 70 प्रतिशत) हैं, हमारे कॉलेज में भी NCD के सबसे अधिक रोगी रोगी आते हैं, सरकार भी इसे ज़ोर दे रही है, ऐसे में तिब्बी कॉलेज अस्पताल में अलग से NCD की विशेष ओपीडी का शुभारंभ करना सराहनीय कार्य है, इसके लिए मै अस्पताल के अधीक्षक महोदय को धन्यवाद देता हूं के उन्होंने एक नहीं छः छः स्पेशल ओपीडी की शुरुआत करी है ! ये कार्ड भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा !
आज पहले दिन Geriatric Care की ओपीडी में कंसल्टेंट के तौर पे डॉक्टर तलत नाहिद ने कई मरीजों को देखा, उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए अस्पताल प्रशासन की प्रशंसा की और कहा के वृद्ध लोगों की समस्या आम मरीजों से अलग होती है, ऐसे में इस स्पेशल ओपीडी का शुरू होना सराहनीय है, हमारी कोशिश रहेगी के अच्छी से अच्छी सेवा दी जाए !
रोगियों की जरूरतों को देखते हुए स्पेसियल यूनिट ऒ. पी. डी.की फैसिलिटी निम्न प्रकार रखी गई है !
सोमवार – NCD – डॉ० मो० तनवीर आलम (परामर्शदाता)
मंगलवार – गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GIT) – डॉ. एस. एम. सिराज (परामर्शदाता)
बुधवार – कार्डियो एंडोक्राइन- डॉ. मोहम्मद रज़ी अहमद (परामर्शदाता)
गुरुवार – वृद्धावस्था देखभाल (Geriatric Care) – डॉ. तलत नाहिद (परामर्शदाता)
शुक्रवार – कार्डियो पल्मोनरी – डॉ. मोहम्मद एन. रहमान (परामर्शदाता)
शनिवार – यौन विकार (Sexual Disorder)- डॉ. नफीस इकबाल (परामर्शदाता)
इस मौके पे अस्पताल के उपाधीक्षक जावेद अहमद, डॉक्टर तौहीद किबरिया (पूर्व प्राचार्य एवं अधीक्षक), डॉ अब्दुस सलाम, डॉक्टर जावेद अनवर, डॉक्टर मंसूर आलम, डॉक्टर राजकुमार चंदन, डॉक्टर ओबैदुल्लाह, डॉ० काइनात जहरा, डॉक्टर फ़खरुल हक़, डॉक्टर सैयद रशीद, डॉक्टर रागजीब, समस्त पीजी स्कॉलर एवं इंटर्न सहित अस्पताल के कर्मियों ने अपनी उपलब्धता एवं सहभागिता हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज की और हर्ष व उल्हास व्यक्त की ।





























