अमित राय अलीपुरद्वार | कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी/ पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में तेज बारिश के बावजूद भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee की जनसभा में जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर हजारों लोगों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए Abhishek Banerjee ने कहा कि कुमारग्राम की जनता का उत्साह और भावनात्मक समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि “बंगाल में विभाजन की राजनीति करने वाली भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है।”
उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता “मानव धर्म” को सर्वोपरि मानते हैं और बंगाल की प्रगति ही उनका मुख्य उद्देश्य है। बंगाल की संस्कृति, एकता और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में सामाजिक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बंगाल की जनता इस बार ऐसी ताकतों को करारा जवाब देगी।
Abhishek Banerjee ने कुमारग्राम विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव तिर्की के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि “जोड़ाफूल” चिन्ह पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि राज्य में विकास की गति बनी रहे।
सभा के अंत में “जय बंगला” और “जय तृणमूल” के नारों के साथ माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा।





























