अमित राय /कोचबिहार | कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी/ पश्चिम बंगाल के कोचबिहार जिले के नाटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा आज जनसैलाब में तब्दील हो गई। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया।
सभा को संबोधित करते हुए Abhishek Banerjee ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन यह साबित करता है कि उनका भरोसा तृणमूल कांग्रेस पर कायम है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “बंगाल विरोधी ताकतों की विभाजनकारी राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर समाज में भेदभाव फैलाने और लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बंगाल की “मां-माटी-मानुष” ऐसी ताकतों के खिलाफ हमेशा एकजुट रही है और आगे भी रहेगी।
Abhishek Banerjee ने नाटाबाड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शैलेंद्र नाथ बर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि “जोड़ाफूल” चिन्ह पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बंगाल के सम्मान और विकास की धारा को मजबूत किया जा सके।
सभा के अंत में “जय बंगला” और “मां-माटी-मानुष जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




























