Kaushlendra Pandey /बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 4,954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करें और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
समारोह में उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary, Vijay Kumar Sinha, मंत्री Vijay Kumar Choudhary और Mangal Pandey समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सरकार के इस कदम को बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।
#ANM #NiyuktiPatra #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited


























