प्रिया सिन्हा / रामेश्वर महाविद्यालय के खेल प्रकोष्ठ की ओर से महाविद्यालय प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अभिनय कुमार द्वारा किया गया । कबड्डी प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) श्यामल किशोर ने छात्रों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करके किया । खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.अभिनय कुमार ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि खेलो इंडिया से प्रेरित होकर हमारे विद्यार्थी नित नए आयाम गढ़ रहे हैं । खेल और व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है इसलिए हम सभी को नियमित रूप से इस बात पर ध्यान देना चाहिए ।
प्राचार्य प्रो.(डॉ.) श्यामल किशोर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे राष्ट्र के समग्र विकास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। इस अपार क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि हम युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करें, उन्हें बेहतरीन बुनियादी ढांचा और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करें जिससे वे विश्वविद्यालय और राज्य स्तरीय सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. शारदा नंद सहनी,डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह,डॉ.गोवर्धन,डॉ. उपेंद्र प्रसाद,डॉ. अभिनय कुमार, डॉ. माहेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ.सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ .उमेश कुमार शुक्ल, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अविनाश, डॉ.रणवीर सिंह, डॉ.अंबुजेश कुमार मिश्र सहित सीतेश कुमार सिंह,रीतेश रंजन,किशन सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही ।डॉ. संदीप कुमार सिंह-मीडिया प्रभारी – रामेश्वर महाविद्यालय मुजफ्फरपुर


























