Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के तहत हरियाणा में मत्स्य पालन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। सिरसा, हरियाणा में सलाइन वाटर एक्वाकल्चर क्लस्टर की स्थिति की समीक्षा की गई।
योजना के अंतर्गत राज्य में कुल ₹760.88 करोड़ का निवेश आकर्षित हुआ है, जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी ₹262.17 करोड़ है। इनलैंड एक्वाकल्चर को बढ़ावा देने के लिए ₹79.47 करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है, जिसके तहत 456 RAS और बायोफ्लॉक सिस्टम स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा, 3,766 हेक्टेयर तालाब क्षेत्र तथा 2,204 हेक्टेयर खारे एवं क्षारीय भूमि के विकास के लिए ₹176.32 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य में मत्स्य क्षेत्र के विस्तार को गति देने के लिए ₹98.90 करोड़ की लागत से एक इंटीग्रेटेड एक्वापार्क को भी स्वीकृति दी गई है।


























