हाजीपुर,24 जून। स्थानीय बागमली स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सा प्रबन्धन पर इलाज में लापरवाही बरते जाने से मौत का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाते हुए सोमवार को जमकर हंगामा किया। सड़क पर शव रख प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों व अन्य का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सा सुविधा के नाम पर अव्यवस्था है,जिसके परिणामस्वरूप उसके परिजन की मौत हो गई।
























