प्रियंका भारद्वाज /डॉ जितेंद्र सिंह से डॉ ईवा ओर्टेगा-पाइनो के नेतृत्व में स्पेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में भारत और स्पेन के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
दोनों पक्षों के बीच मुख्य रूप से एस्ट्रोफिजिक्स सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रिसर्च, वैज्ञानिक आदान-प्रदान और नई तकनीकों के विकास में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में दोनों देशों ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच यह सहयोग वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को गति देगा।


























