सौरभ निगम / बीकानेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने राजस्थान के बीकानेर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बहादुर जवानों के साथ हाई टी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों से बातचीत करते हुए उनकी कार्यशैली, सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों और देश की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में BSF जवानों का योगदान अतुलनीय है और पूरा देश उनके साहस एवं समर्पण पर गर्व करता है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर भी इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बीकानेर के सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों के साथ हाई टी कर संवाद किया। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
इस दौरान BSF अधिकारियों ने गृहमंत्री को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशनल गतिविधियों की जानकारी भी दी। जवानों के बीच गृहमंत्री की मौजूदगी से सुरक्षा बलों में नया उत्साह देखने को मिला।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























