Kaushlendra Pandey / नई दिल्ली। Rajnath Singh की अध्यक्षता में पश्चिम एशिया (West Asia) से जुड़े मुद्दों पर गठित अनौपचारिक मंत्रिसमूह (IGoM) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और सप्लाई चेन की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की घबराकर खरीदारी (Panic Buying) से बचें।
बैठक में जानकारी दी गई कि भारत में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग देश है, जिसकी स्थापित क्षमता 258.1 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) है, जबकि घरेलू खपत 243.2 मिलियन टन है।
मंत्रिसमूह को यह भी बताया गया कि देश में उर्वरकों (Fertilizers) की कुल स्टॉक स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। खरीफ 2026 के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 390.54 लाख मीट्रिक टन (LMT) उर्वरक की आवश्यकता आंकी गई है, जिसमें से वर्तमान में लगभग 200.47 LMT यानी 51 प्रतिशत से अधिक स्टॉक उपलब्ध है। यह सामान्य स्तर 33 प्रतिशत से काफी अधिक है।
बैठक में सप्लाई चेन की मजबूती बनाए रखने और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
























