Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली ब्यूरो । भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu से लाओ जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री Thongsavanh Phomvihane ने राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने भारत और लाओस के बीच ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, क्षमता निर्माण, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लाओस सहित आसियान देशों के साथ अपने संबंधों को विशेष महत्व देता है। वहीं, लाओस के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री ने भारत के साथ साझेदारी को और विस्तार देने की इच्छा व्यक्त की।
यह मुलाकात भारत-लाओस संबंधों को नई गति देने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























