Kaushlendra Pandey /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | Hemant Soren ने बुधवार को शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित GIS (Geographic Information System) आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध, प्रभावी और जनहितकारी तरीके से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली से शहरों के विकास कार्यों की बेहतर निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी चरणों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और तकनीक का अधिकतम उपयोग कर शहरी प्रशासन को मजबूत बनाया जाए।
राज्य सरकार का लक्ष्य GIS तकनीक के माध्यम से शहरी नियोजन, आधारभूत संरचना, भूमि प्रबंधन, यातायात और नागरिक सुविधाओं को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।




























