Kaushlendra Pandey /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/Tejashwi Yadav ने पूर्व प्रधानमंत्री V. P. Singh की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के उनके फैसले को देश के सामाजिक न्याय के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू कर वी.पी. सिंह ने सदियों से वंचित, उपेक्षित और उत्पीड़ित तबकों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया तथा पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक बराबरी, उन्नति और उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि किसी वर्ग के उत्थान के लिए उसी वर्ग का होना आवश्यक नहीं, बल्कि श्रेष्ठता के भ्रम से ऊपर उठकर देशहित और लोकहित में सभी के विकास के महत्व को समझना जरूरी है।
तेजस्वी यादव ने अपने व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह के सानिध्य का अवसर मिला था और वे उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वी.पी. सिंह का कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन उनके निर्णयों ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया।
#TejashwiYadav #VPSingh #MandalCommission #SocialJustice #RJD #BiharPolitics #BiharNews #CountryInsideNewsAgency




























