जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा आयोजित राजकीय भोज (बैंक्वेट) में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारत और इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विविधता की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा:
“The banquet hosted by President Prabowo Subianto featured a cultural programme celebrating different traditions from Indonesia and India.”
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा आयोजित राजकीय भोज में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत और इंडोनेशिया की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान की।
भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश को भारत और इंडोनेशिया की गहरी मित्रता तथा साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जा रहा है


























