Kaushlendra Pandey नई दिल्ली/टोक्यो। भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से 8वां भारत-जापान रक्षा नीति संवाद 13 जुलाई 2026 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किया गया।
बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप रक्षा मंत्री कानो कोजी ने किया।
दोनों पक्षों ने पिछली रक्षा नीति वार्ता के बाद द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
– कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी


























