पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पहली बार भाग लिया
kaushlendra Pandey /नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पहली बार भाग लिया। सदन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संसदीय परंपराओं और सदन की कार्यवाही से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
नीतीश कुमार का राज्यसभा सदस्य के रूप में यह पहला मानसून सत्र है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी