नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड आवास पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
kaushlendra Pandey | पटना/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने आज 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ तथा विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने देश और बिहार के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
#IndependenceDay2026 #NitishKumar #JDU #SanjayJha #VijayKumarChoudhary #UmeshKushwaha #BiharPolitics #BiharNews #CountryInsideNewsAgency