8.27 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹579.23 करोड़ की राहत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी सहायता राशि
सौरभ निगम /पटना के लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत राशि जारी की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 8,27,472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹579.23 करोड़ की आनुग्रहिक राहत राशि DBT के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि राहत वितरण का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे संकट की इस घड़ी में अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र बाढ़ प्रभावित परिवार राहत से वंचित न रहे। इसके साथ ही बाढ़ के बाद होने वाले पुनर्निर्माण और बहाली के कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
सरकार ने पुनर्निर्माण को “Build Back Better Than Before” की भावना के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। यानी आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण केवल पुराने ढांचे को बहाल करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए अधिक मजबूत व्यवस्था तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजे जाने से राहत वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सीधे लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सरकार ने यह संदेश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता, राहत कार्य और पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सहायता पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी की रिपोर्ट।
#FloodRelief #JanSeva #BuildBackBetter #SamratChoudhary #VijayKumarChoudhary #VijendraYadav #BiharFlood #BiharGovernment #कंट्रीइनसाइडNewsAgency