मोतिहारी /पटना /डॉ. श्रीकांत बने JDU मोतिहारी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,माननीय नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. L.B. सिंह सहित पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
प्रियंका भारद्वाज /मोतिहारी। जनता दल यूनाइटेड ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्रीकांत को मोतिहारी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. श्रीकांत ने जदयू के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।
डॉ. श्रीकांत ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना पार्टी के नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सक्रियता और समर्पण के साथ करेंगे तथा जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।
डॉ. श्रीकांत ने एमएलसी खालिद अनवर, एमएलसी विजेंद्र नारायण यादव, विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक विशाल कुमार शाह, पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष भारत पटेल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, शंभू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव कुणाल पटेल, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह पटेल, पूर्वी चंपारण जिला महानगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार चौधरी तथा जदयू के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी प्रसाद पटेल समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच चिकित्सा प्रकोष्ठ की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।