सच्चिदानंद यादव को अंतिम श्रद्धांजलि, राजद कार्यालय में झुका पार्टी का झंडा
पटना 2 अक्टूबर 2026 : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के पुर्व प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव जी का पार्थिव शरीर राजद के राज्य कार्यालय में लाया गया, जहां पार्टी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री सुरेश पासवान,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधान पार्षद नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर , विधायक श्री सूबेदार दास, राहुल शर्मा, पुर्व विधायक श्री सुदय यादव, श्री सुनील कुमार पुष्पम , श्री मदन शर्मा, श्री हरेंद्र कुशवाहा, ई अशोक यादव, श्री संजय यादव, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ अशोक कुमार यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री रणवीर कुमार राणा, श्री बिन्दन यादव, श्री शशि रंजन और पप्पू यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थिति थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, सांसद डॉक्टर सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर, विधायक सूबेदार दास, राहुल शर्मा ने सच्चिदानंद यादव जी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ा कर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एजाज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के निर्देशानुसार उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया और एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने पुर्व विधायक सच्चिदानंद यादव जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। और कहा कि इनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है। ये विधायक रहते हुए भी हमेशा कार्यकर्ताओं की तरह समर्पित भाव से काम करते रहे। इनके निधन से समाजवादी आंदोलन और राष्ट्रीय जनता दल को अपुरणीय क्षति हुई है ।
इनका आज ही बांस घाट पर अंतिम संस्कार किया गया । जहां सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक श्री सूबेदार दास, श्री राहुल शर्मा, पूर्व विधायक श्री सुदय यादव सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।