चकाई में इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण, करीब 9,000 एकड़ भूमि पर औद्योगीकरण की तैयारी—अगले वर्ष तक शुरू होंगे प्लांट विस्तृत समाचार
पटना/जमुई। बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन पर जोर दे रही है। इसी क्रम में जमुई जिले के चकाई में इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण मुख्यमंत्री सम्राट के द्वारा किया गया तथा औद्योगीकरण के लिए चिन्हित करीब 9,000 एकड़ भूमि से संबंधित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया गया।
बताया गया कि चकाई में स्थापित किए जा रहे इथेनॉल प्लांट अगले वर्ष तक शुरू हो जाएंगे। इन परियोजनाओं के संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
जमुई में करीब ₹3,400 करोड़ के औद्योगिक निवेश से 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की बात कही गई है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
औद्योगिक विकास के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें।
सरकार का कहना है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से बिहार के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। जमुई में प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधियां बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का वातावरण मजबूत करने की व्यापक योजना का हिस्सा हैं।
कंट्री इनसाइड का सवाल: क्या जमुई का औद्योगिक विस्तार बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलेगा?
#IndustryInBihar #InvestInBihar #BusinessGrowth #IndustrialDevelopment #समृद्धबिहार #विकसितभारत #Jamui #Chakai #EthanolPlant #BiharIndustry #BiharDevelopment #Employment #SkillDevelopment #BiharGrowth