राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गयी
पटना 21 अक्टुबर, 2026/ आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह जी अपने काम और किरदार से लंबी रेखा खींची। इन्होंने अपने साथ दलितों को लेकर मंदिर में प्रवेश किया जिसके कारण इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद भी ये समाज में बेहतर वातावरण के निर्माण में लगे रहे। इनके शासनकाल में विकास के बहुत सारे काम किये गये।
इस अवसर पर एजाज अहमद, मदन शर्मा, डॉ कुमार राहुल सिंह,मधु मंजरी, ई अशोक यादव, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार,जेम्स कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, सत्येंद्र शाह गोंड,अजय कुमार यादव, श्री राम तपस्या,मनीषा प्रजापति, सरदार रणजीत सिंह, गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, राजेश सक्सेना, रवि आनंद, गुड्डू यादव, फजलुर रहमान, अमित पटेल, अमरजीत कुमार यादव, अफरोज आलम, बिन्दन यादव,चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।