मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया आत्मीय स्वागत, लोक सेवक आवास में हुई मुलाकात
Kaushlendra Pandey, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार आगमन पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का लोक सेवक आवास में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बिहार आगमन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया यह स्वागत राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं की इस आत्मीय मुलाकात ने केंद्र और बिहार के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की भावना को रेखांकित किया।
बैठक में बिहार में दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) क्षेत्र के विकास, आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार तथा राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही दूरसंचार अवसंरचना को और मजबूत बनाने तथा संचार सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर विकास की नई संभावनाओं को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।