बीमार लालू यादव हुए NON-VEG के लिए CRAZY!
शुगर सहित ग्यारह अन्य बीमारियां जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी की बीमारियां आदि से ग्रसित चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इन दिनों नॉन-वेज के लिए काफी क्रेजी हो गए हैं। लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर डीके झा ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए यह बात बतायी है कि उन्हें नॉनवेज खाने की तलब हो रही है लेकिन उन्हें साफ मना कर दिया गया है। वहीं, डीके झा ने आगे कहा कि मासिक चेकअप में लालू यादव की यूरिन, ब्लड प्रेशर, चर्बी, किडनी और शुगर जैसी बीमारियों की टेस्ट रिपोर्ट ठीक आई हैं। लालू यादव की किडनी 50 फीसदी काम कर रही है व साथ ही डॉक्टरों ने लालू यादव को टहलने की सलाह भी दी है लेकिन वह कम ही टहला करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के पेइंग वॉर्ड में रखा गया है जहां उनका इलाज प्रो. डॉ. उमेश प्रसाद और डॉ. डीके झा कर रहे हैं। समय-समय पर उनकी सेहत की जानकारी दी जाती है। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि लालू यादव डिप्रेशन के भी मरीज हैं, जिसके कारण उनकी किडनी पर बुरा असर पड़ा है। बहरहाल, किडनी खराब होने के पीछे उनका शुगर लेवल बढ़ना ही कारण माना जा रहा है।
उधर डॉक्टरों ने भी लालू यादव की दिनचर्या का काफी कंपलेन किया है कि उनका देर से सोकर उठना और नाश्ता-भोजन में देरी… यह सब हरकते उनकी तबीयत खराब होने के पीछे के अहम वजह माने जा रहे हैं।
बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव ने 30 अगस्त को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें आगे का इलाज करवाने के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।
प्रिया सिन्हा
चीफ सब एडिटर