नई दिल्ली,
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि अब से हर बस में सुरक्षा के लिए बस मार्शल तैनात होंगे। महिला सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखते हुए 13 हजार बस मार्शल की नियुक्ति भी हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधों को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कल से दिल्ली में सभी बसों में बस मार्शल तैनात किए जाएंगे। इसके लिए लगभग 13,000 बस मार्शल की भर्ती की गई है।




























