लखनऊ डेस्क /शिवाजीपुरम मे वर्षो से बंद पड़े नाले,बरसात में फिर होंगी आफत ||
सौरभ निगम की रिपोर्ट इंदिरा नगर महा समिति के अध्यक्ष देवी शरण तथा महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि शिवाजी पुरम तथा राम विहार कॉलोनी के बीच बड़े नाले पर अतिक्रमण के चलते वर्षों पूर्व वर्ष 2012 मैं एक बड़े नाले के साथ एक सब नाला बनाया गया था जिससे बरसात के दिनों में जलभराव का सामना ना करना पड़े। परंतु नगर निगम की लापरवाही के चलते सैकड़ों रुपए से बना नाला बंद पड़ा है निवासियों को आज भी जलभराव का सामना करना पड़ता है इस नाले को खुलवाने के लिए नगर आयुक्त तथा नगर अभियंता को दर्जनभर पत्र लिखे गए और बात भी की गई परंतु अभी तक यह सब नाला नहीं खोला गया जिससे क्षेत्र वासियों में आक्रोश है।
श्री त्रिपाठी तथा श्री बच्चा पुनः नगर आयुक्त को गुहार लगाई है कि राम विहार तथा शिवाजी पुरम के बीच सैकड़ों रुपए के बने नाले को तुरंत खुलवाया जाए जिससे आगामी बरसाती दिनों में दर्जनों कालोनियों में जलभराव होने से बचाया जा सके।