बठिंडा/थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर मौके से देह व्यापार की सरगना के अलावा एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया
मनोज दुबे /बठिंडा के परसराम नगर निवासी एक महिला अपने घर में पिछले कुछ समय से देहव्यापार का धंधा चल रही थी। आरोपित महिला बाहर से महिला व पुरूषों को बुलाकर उनसे देह व्यापार का काम करवा रही थी। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर मौके से देह व्यापार की सरगना के अलावा एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एसआइ बलविंदर सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परसराम नगर निवासी आरोपित महिला परमजीत कौर पिछले कुछ समय से अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही है। वह बाहर से महिला और युवती, युवकों को अपने घर में बुलाती और उनसे जिस्मफिरोशी की काम करवाती है।इस काम के वह लोगों से पैसे भी लेती है। सूचना के मुताबिक आज भी उसके घर पर कुछ लोग महिलाओं को लेकर पहुंचे है। इसके बाद पुलिस टीम ने माैके पर रेड कर आरोपित महिला परमजीत कौर निवासी परसराम नगर, सोनू कौर निवासी धोबियाना रोड, जसविंदर सिंह व राजेश कुमार निवासी गांव जीदा को रंगेहाथों गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।