पटना /”माँ “की याद में “शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट “द्वारा “SRCS”जगनपुरा में मनाया गया फाउंडेशन डे, गरीबों को भोजन परोसा गया
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /पटना /अपनी “माँ “की याद में “शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट “द्वारा “SRCS”जगनपुरा में मनाया गया फाउंडेशन डे. जिसमें बच्चों ने किया कई कार्यक्रम पेश. स्कूल केेेेेेेेेेेेेे वरीय शिक्षकों और शिक्षिकाओं को उनके विशेष योगदान पर किया गया सम्मानित गया. स्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता जोशी ने क्रिसमस और नववर्ष की बच्चों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमारे देश की विशेषता है की अनेकता में एकता का परिचय है. हम सभी धर्मों को प्रेम पूर्वक मनाते हैं.इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक राम लायक सिंह ,पूर्व अवर राजस्व सचिव, बिहार सरकार. स्कूल के निदेशक सुनील कुमार सिंह, निर्देशक अरुण कुमार सिंह, प्रबंधक विकास कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. स्कूल की प्रधानाचार्या स्मिता जोशी ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा आपको विशेष मेहनत करने की जरूरत है. बच्चों से स्मिता जोशी ने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से कठिन मेहनत करें.