वाराणसी ब्यूरो /जिले में 287 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
सियाराम मिश्रा की रिपोर्ट /सरकारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 287 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वाराणसी में होम आइसोलेशन कर रहे 529 मरीज और कोविड अस्पताल से 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज एक 65 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। वाराणसी में थर्ड वेव में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या इस समय 2417 है। आज मिले संक्रमित मरीज़ों में से 286 मरीज होम आईसोलेशन और 1 मरीज़ को कोविड अस्पताल में एडमिट किया गया है और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। वाराणसी में वर्तमान में 22 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों में एडमिट हैं। वाराणसी में कोविड पॉजिटिविटी रेट 5.30 है।323500 जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें से 10671 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अबतक कुल 8187 मरीज होम आइसोलेशन और 60 मरीज़ अस्पताल से स्वस्थ हो चुके हैं। वाराणसी में रिकवरी रेट 77.28 है। शुक्रवार को एक 65 वर्षीय पुरुष की कोरोना सक्रमण से मौत हो गयी। मृतक डायबटीज़, हाइपरटेंशन और लिवर की बीमारियों से ग्रसित थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। अब तक 7 कोविड पेशेंट की मौत हो चुकी है।