पटना / “जंगलराज” करने वालों पर भड़के सीएम नीतीश, बोलें बिहार में जंगलराज नहीं “जनता का राज” -RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी मिले
कौशलेन्द्र पाराशर -पटना ब्यूरो / “जंगलराज” करने वालों पर भड़के सीएम नीतीश कुमार , बोलें बिहार में जंगलराज नहीं “जनता का राज” -RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी मिले. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बिहार में जनता का राज है. पत्रकारों से ही उल्टे मुख्यमंत्री ने पूछा कि आप ही बताइए जंगलराज कहां है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया में कोई देश या कोई ऐसा राज्य बताइए जहां आपस में झंझट नहीं रहता है. यहां जनता का राज है निश्चिंत रहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दोनों को समाप्त कर जब पटना लौटे तो पटना एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद से जाकर मिले. लालू प्रसाद यादव के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उनका स्वागत किया. दिल्ली जाने से पहले भी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी.