अजित सिंह, झारखण्ड हेड /दुमका /झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स युनियन जिला ईकाई दुमका के बेनर तले आज आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांग को पुरा कर लागु करने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री जोबा मांझी का आभार व्यक्त किया एवं इस उपलक्ष्य में सेविका सहायिकाओं ने आभार यात्रा निकाला । इस मौके पर आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह गोड्डा विधान सभा के पुर्व विधायक संजय यादव औरजिला परिषद अध्यक्ष जोयेस लुप्सी बेसरा उपस्थित थीं । इस मौके पर राजद के महासचिव सह गोड्डा के पुर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की मांग बहुत पुरानी थी राज्य में कई सरकार आई गई परन्तु किसी भी सरकार ने इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया । राज्य की वर्तमान युपीए गंठबंधन की सरकार के मुखिया ने उनकी मांगों को समझा और उसे पुरा किया । युपीए गंठबंधन की सरकार काम करने पर विश्वास करती है इसलिए कहा जा रहा है कि हेमंत है तो हिम्मत है आज आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं की चेहरे पर जो मुस्कान है वह राज्य। की युपीए गठबंधन की सरकार ही दे सकती है ।

























