जमशेदपुर/कदमा थाना में आज बीजेपी सहित हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने लव जेहाद के विरोध में किया प्रदर्शन,कहा प्रशासन करें कार्रवाई
अभिषेक की रिपोर्ट /कदमा थाना में आज बीजेपी सहित हिंदू संगठनों के सदस्यों ने लव जेहाद के विरोध में किया प्रदर्शन।कहा प्रशासन करें कार्रवाई.ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक गरीब भोली भाली लड़की को हिंदू नाम बता प्यार का झांसा दे कर उसे शादी के लिए मजबूर करता रहा, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार हिंदू संगठनों को बताया तो पता चला युवक हिंदू नही बल्कि मुस्लिम है, जिसके खिलाफ आज बीजेपी के नेता अभय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू संगठनों को ले कदमा थाना पहुंचे और थाना को एक चेतावनी दिया की इस मामले पर एफाईआर ले और तत्काल करवाई करे अन्यथा पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी….वही हिंदू संगठन के नेता ने कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है जिसपर करवाई हेतु आज थाना पर यह प्रदर्शन किया जा रहा जहा ऐसे लव जेहाद को रोकने की जरूरत है अपराध पर कड़ी करवाई की मांग की गई है.जहाँ पुलिस की माने तो यह गंभीर मामला है शिकायत लिखित में लिया जा रहा है करवाई होगी ।