प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /एयरपोर्ट पर जबरदस्त हंगामा,एयरलाइंस की करतूत से हजारों यात्री परेशान।बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना शहर जहां गो एयरवेज की 3 जोड़ी उड़ान जो दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जाती थी उनको 3 दिन 3 मई 4 मई और 5 मई को रद्द कर दिया है जिससे यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही है काफी फजीहत झेलनी पड़ रही और इसका असर पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है जहां यात्री को एयरवेज के काउंटर पर पहुंचकर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं और जो टिकट काउंटर पर जो स्टार्स है उनके साथ तू तू मैं मैं भी जोरदार हो रही है।यात्रियों का साफ कहना है कि हमें वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए अन्यथा हमें काफी परेशानी हो जाएगी कंपनी की ओर से सिर्फ रिफंड देने की बात कही जा रही है जो हमारे लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि रिफंड भी हमें तुरंत नहीं बल्कि एक हफ्ते बाद कंपनी की ओर से दिया जाएगा जो बिल्कुल ही अनुचित है।




























