अजित की रिपोर्ट -लातेहार जिला के बरवाडीह:-धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 5 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत पकड़ा गया है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में महिला बोगी में अनाधिकृत रूप में यात्रा कर रहे रेलवे एक्ट 162 के तहत दो लोगो को पकड़ा गया।जबकि विकलांग बोगी में यात्रा करें 2 लोगों को रेलवे एक्ट155 एवं रेलवे के पूर्व से 153 रेलवे एक्ट में फरार चल रहा है अभियुक्त को पकड़ा गया है।धारा 153 के तहत में पकड़े गए अभियुक्त को आरपीएफ पुलिस द्वारा मेडिकल जांच भी कराया गया है।पकड़े गए सभी लोगों को मंगलवार को रेलवे दंडाधिकारी डाल्टेनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर के अलावे आरपीएफ पोस्ट के कई अधिकारी और जवान शामिल थे।





























