सौरभ निगम/लखनऊ: भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार और न्याय की स्थापना के प्रतीक भगवान नरसिंह जी की पावन जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों एवं समस्त भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान नरसिंह धर्म की रक्षा एवं अधर्म के विनाश का प्रतीक हैं। उनकी आराधना से समाज में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना होती है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रार्थना की कि भगवान नरसिंह हमें धर्म के पथ पर चलने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नरसिंह जयंती हमें यह प्रेरणा देती है कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहें।
मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर समाज में सौहार्द, संयम और सदाचार को बढ़ावा दें तथा भगवान नरसिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।




























