सांसद बनते ही नुसरत ने रचाई निकाह
तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने अपने प्रेमी से तुर्की में रचाई शादी
स्नेहा सिंह
कोलकाता: अभिनेत्री से राजनेता बनी बांग्ला फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नुसरत जहां ने कोलकाता के मशहूर बिजनेस मैन निखिल जैन से शादी कर ली है. नुसरत जहां 2019 के चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनकर संसद पहुंची है.
नुसरत जहां ने कल तुर्की के बोडरम शहर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली और सोशल मीडिया पर अपनी तसवीर शेयर की.
शादी में नुसरत ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किये गये कपड़े पहने थे. नुसरत सुर्ख लाल लहंगे में थीं, तो निखिल शेरवानी में बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे.
इस शादी के लिए दोनों ही परिवारों के खास दोस्त और रिश्तेदार पहले ही तुर्की पहुंच चुके थे. खास मेहमानों में सांसद मिमी चक्रवर्ती भी शामिल हैं. नुसरत और मिमी जींस में संसद पहुंचीं थीं, जो काफी चर्चा में रहा था.
जानकारी के अनुसार नुसरत और निखिल पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. अब वे टीएमसी की सांसद हैं . नुसरत ने बशीरघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.